फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइसक्रीम खाकर घर लौट रहे दो भाइयों व भतीजे पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
आइसक्रीम खाकर घर लौट रहे दो भाइयों व भतीजे पर हमला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। वाल्मीकि चौक पर मामूली कहासुनी के बाद कुछ युवकों ने सगे भाइयों पर हमला कर दिया। घटना में एक साढ़े तीन साल के बच्चे को भी चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मामले की सूचना पुचिलस को दे दी गई है।
विज्ञापन

घायल मोनू ने बताया कि वह अपने भाई के साथ देर रात को आइसक्रीम खाकर घर की ओर वापस लौट रहा था। उनके साथ उनका साढ़े तीन वर्ष का भतीजा भी था। जब वह फतेहाबाद के गर्ल स्कूल के पास पहुंचे तो पीछे से किसी ने उन्हें आवाज लगाई, बाद में कहासुनी हो गई। जिसके बाद उसके साथी वहां पर पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। मोनू ने बताया कि उनकी ओर से मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और आज पुलिस की ओर से इस मामले में बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें