फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतिया में पुलिस के लिए सिरदर्द बना स्नेचर चढ़ा पुलिस के हत्थे, पांच वारदातें कबूली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
पिछले कई दिनों से रतिया पुलिस के लिए सिरदर्द बना स्नैचर आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। सीआईए टीम और रतिया पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में गिरोह के सदस्य गुलाब सिंह को गिरफ्तार किया है। डीएसपी रविंद्र तोमर ने रविवार दोपहर बाद सीआईए कार्यालय में हुई एक पत्रकारवार्ता में बताया कि आरोपी गुलाब सिंह रतिया ब्लॉक के ही गांव एमपी सोतर का रहने वाला है। उसने रतिया में पिछले दिनों हुई स्नैचिंग की पांच वारदातों को कबूल भी कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पर केस कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


डीएसपी रविंद्र तोमर ने बताया कि सीआईए प्रभारी हरबंस लाल ने अपनी टीम के सदस्य एएसआई सुमेर सिंह, एचसी राजेश कुमार, बलजीत व प्रदीप कुमार की एक टीम को रतिया चुंगी पर लगाया हुआ था। इसी दौरान टीम को रतिया से एक गुप्त सूचना मिली कि रतिया में जिस स्नैचर की सीसीटीवी फुटेज जारी की गई थी, उसी शक्ल और मोटरसाइकिल का एक युवक फतेहाबाद की ओर आ रहा है। इस पर सीआईए टीम चौकस हो गई और उक्त युवक को आते ही काबू कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम एमपी सोतर निवासी गुलाब सिंह बताया जिसके बाद पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। डीएसपी रविंद्र तोमर ने बताया कि आरोपी ने रतिया में स्नैचिंग की पांच वारदातें कबूल की हैं। पुलिस ने आरोपी गुलाब सिंह को बाइक सहित हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


इन वारदातों को कबूल किया है आरोपी गुलाब ने
1. 3 जून को दुर्गा मंदिर के पास महिला से पर्स छीना।
2. 8 जून को डा. नरेश गोयल वाली गली में महिला का पर्स छीना।
3. 9 जून को रूल्दू राम वाली गली में महिला का पर्स छीना।
4. 18 जून को देवीलाल मार्केट से महिला का पर्स छीना।
5. 21 जून को गर्ल्स स्कूल के पास से महिला का पर्स छीना।

इन सवालों के जवाब अभी बाकी
1. कई वारदातों में पीड़ित महिलाओं ने दो बदमाशों की बात कही थी, क्या कुछ और स्नैचर भी हैं
2. आरोपी से रिकवरी को लेकर पुलिस ने अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं बताया है ।
3. पिछले दिनों आरएसएस नेता से बैग छीनने वाले और अन्य वारदातों में शामिल स्नैचर का अभी तक कोई सुराग नहीं।

रतिया में पुलिस के लिए सिरदर्द बना स्नैचर चढ़ा पुलिस के हत्थे, पांच वारदातें कबूली
सीआईए फतेहाबाद की बड़ी कामयाबी, एमपी सोत्र का रहने वाला है आरोपी
डीएसपी रविंद्र तोमर ने दी जानकारी, अभी कई जानकारियां निकलवानी बाकी



25एफटीबीपी15 : सीआईए टीम की गिरफ्त में पकड़ा गया स्नेचर गुलाब सिंह ।
25एफटीबीपी16 : सीआईए कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए डीएसपी रविंद्र तोमर ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें