फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस साल की बच्ची से की छेड़छाड़, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने की दस साल की बच्ची से छेड़छाड़, मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद । जिले में महिला अपराधों का ग्राफ एकाएक बढ़ता जा रहा है। बीते दिन नाबालिग से रेप के बाद अब भूना खंड के एक गांव में महज दस साल की एक बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित बच्ची की मां की शिकायत पर महिला पुलिस ने बिट्टू नामक युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से फरार है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित बच्ची की मां ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी युवक उनके गांव में ही रहता है। उसने बताया कि बीती सायं वो घर के अंदर कोई काम कर रही थी और बच्ची आंगन में बैठी थी। इस बीच आरोपी बिट्टू घर में घुस गया और उसकी बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। उसने शोर मचाया तो आरोपी भाग निकला। जिसके बाद परिजनों ने महिला थाने में शिकायत दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें