फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप के मैनेजर ने किया लाखों का घोटाला, करीब 10 लाख रुपये का किया गबन

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल पंप के मैनेजर पर 10 लाख रुपये के गबन का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना।
गांव समैण स्थित अजय फिलिंग स्टेशन के मैनेजर पर लाखों रुपये के गबन का आरोप लगा है। पंप का जब ऑडिट हुआ तो इसकी जानकारी पंप के मालिकों को लगी। पंप के मालिकों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मैनेजर पर गबन व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सरोज देवी ने बताया कि वह गांव समैण के ही हैं और फिलहाल हिसार रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि गांव समैण में उनका अजय फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप है। नरेश कुमार निवासी समैण उनके पंप पर पिछले तीन साल से मैनेजर के तौर पर कार्य कर रहा है। उसने कहा कि उक्त व्यक्ति ने उनके विश्वास का फायदा उठाते हुए उन्हें बिना बताए पंप से हुई तेल की सेल में घोटाला किया है। उसने बताया कि जब जनवरी महीने में उनके हिसाब-किताब का ऑडिट किया तो उसमें यह गड़बड़ी मिली। उसने बताया कि उक्त व्यक्ति ने पेट्रोल पंप के अन्य करिंदो के सामने घोटाले की बात को स्वीकार कर लिया। नरेश ने बताया था कि उसने पंप के 9 लाख 77 हजार रुपये प्रयोग किए हैं, जिन्हें वह लौटा देगा। जब कुछ समय तक उसने रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने पंप पर आना बंद कर दिया और धमकी भी दी। जिसके चलते उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें