अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। फतेहाबाद शहर पुलिस ने गुरुनानक पुरा मोहल्ला से एक युवक को काबू करके उससे 11 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। पुलिस का एक गश्ती दल रात को गुरुनानकपुरा मोहल्ला के पास गश्त कर रहा था। इसी दौरान कबीर बस्ती मोड़ पर एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस की गाड़ी को देखकर युवक वापस मुड़ गया। शक होने पर पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसकी जेब से 11 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। युवक की पहचान लवप्रीत निवासी गुरुनानकपुरा मोहल्ला के रूप में हुई है।