अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। सीआईए स्टाफ पुलिस ने पानीपत के शिवा कालोनी निवासी एक व्यक्ति को अवैध रूप से पिस्तौल सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीआईए स्टाफ की टीम अंबेडकर चौक पर गश्त कर रही थी कि उसी समय एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर लिया तथा तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक 315 बोर पिस्तोल देसी कट्टा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आम्र्ज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी ने उसका नाम पानीपत के शिवा कालोनी निवासी राहुल बताया जो फिलहाल अंबेडकर कालोनी में रहता है।