फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुल्लरवाला गैंगरेप के दोनों आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना(फतेहाबाद)। गांव गुल्लरवाला में नाबालिग किशोरी से गैंगरेप मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को देर रात्रि गिरफ्तार कर लिया तथा बुधवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर पुलिस ने तीव्र र्कारवाई करते हुए एसएचओ सोमवीर ढाका के नेतृत्व में तुरंत छापेमारी शुरू कर दी थी जिसके चलते आरोपी 24 घंटे के भीतर ही पुलिस गिरफ्त में आ गए। एसएचओ की इस कार्रवाई के चलते जिला पुलिस कप्तान दीपक सहारण टोहाना आए तथा पुलिस की तीव्र कार्रवाई की प्रशंसा भी की। गौरतलब है कि गांव गुल्लरवाला निवासी एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी बेटी को हैदरवाला निवासी कुलबीर व ग्रामीण सोनू एक बाइक पर बैठाकर ले गए थे। उन्होंने उससे पूछा तो उसकी बेटी ने बताया कि दोनों उसे बहला-फुसलाकर ले आए तथा दोनों उसकी बिना सहमति के उसके साथ-साथ बारी-बारी से रेप किया। उसके बाद आरोपियो ने लड़की को धमकी दी कि घटना बारे किसी को बताया तो वे उसे तथा उसके प।िता को मार देंगे। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गैंगरेप की धाराओं मे मामला दर्ज कर आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस ने बुधवार को दोनों को अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने उनको जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें