फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिट्ज कार ने पीछे से आटो में मारी टक्कर, आटो चालक की मौत, एक ही परिवार के 9 घायल, 4 गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भूना।
भूना से उकलाना जाते हुए गांव ढाणी गोपाल चौपटा के पास एक रिट्ज कार व आटो में हुई भीषण टक्कर में आटो चालक की मौत हो गई जबकि ऑटो में सवार एक ही परिवार के 9 लोग घायल हो गए। इनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। एनएचएम की हड़ताल के चलते घटनास्थल पर सूचना देने के एक घंटे बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंच पाई जिसके बाद आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान अपने-अपने वाहनों में घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे। आरोपी कार चालक मौके से कार सहित फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही भूना पुलिस की टीम भूना अस्पताल पहुंची।
उकलाना के वार्ड नंबर-11 निवासी 9 मजदूर भूना के रतिया रोड स्थित चतुर्भुज कॉटन फैक्टरी रूई की गांठों को बांधने का कार्य करते हैं। रविवार शाम को वे ऑटो में सवार होकर उकलाना से भूना की ओर रवाना हुए थे। ऑटो को उकलाना निवासी चेतराम चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही मजदूरों से भरा उक्त ऑटो ढाणी गोपाल चोपटा के निकट पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आ रही रिट्ज कार ने ऑटो को साइड मार दी। इससे ऑटो चालक अपना संतुलन खो बैठा और वाहन सड़क किनारे खड़े वृक्षों में जा टकराया। हादसा इतना भयानक था कि चालक चेतराम की मौत हो गई और सवार 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनमें से 4 की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

घायलों में उकलाना निवासी अमित कुमार पुत्र धर्म सिंह, सलमान पुत्र राजकुमार, नरेंद्र पुत्र धन्ना राम, नसीब पुत्र राजकुमार, रवि पुत्र पाला राम, मनीष पुत्र सतीश कुमार, सतीश कुमार पुत्र हरि लाल, आकाश पुत्र शीबू राम, सुभाष पुत्र बिहारी लाल शामिल हैं। ये सभी घायल एक ही कुनबे के बताए जा रहे हैं।
एनएचएम हड़ताल के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में कर्मचारियों की कमी साफ तौर पर देखी जा सकती थी। हादसे के बाद एक साथ 10 घायल पहुंचे तो केंद्र के आपातकालीन विभाग में गर्भवती महिलाएं डिलीवरी के लिए आई हुई थी। उनकी देखरेख में तैनात एकमात्र चिकित्सक लहुलूहान घायलों को देखकर हड़बड़ा गया। अस्पताल में खून से लथपथ हर मरीज चीख चिल्लाकर डॉक्टर की मदद मांग रहे थे लेकिन अकेला चिकित्सक इधर-उधर भाग कर मरीजों को राहत देने की नाकाम कोशिश कर रहा था। ज्यादा हालत खराब होने के चलते चार लोगों को अग्रोहा रैफर किया गया है। भूना अस्पताल में रविवार आलम ये था कि घायलों के आने के बाद एक-एक बैड पर दो-दो घायलों को लिटाना पड़ा।
विज्ञापन

कार चालक मौके से हुआ फरार, तलाश में जुटी पुलिस
इस संबंध में पुलिस टीम इंचार्ज साधू राम व प्रहलाद सिंह ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी और लोगों के सहयोग से घायलों को अस्पताल में पहुंचाया। घटना में ऑटो चालक की मौत हो गई है और 9 मजदूर घायल हैं। आरोपी चालक कार सहित मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तालाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें