टोहाना। हिसार-चंडीगढ़ मार्ग पर मंगलवार को रोडवेज बस के नीचे आने से बाइक सवार बिजली कर्मचारी की मौत हो गई। उसके शव का टोहाना के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। धर्मपाल निवासी गांव खसका जिला मूनक बिजली बोर्ड में बिजली के बिल बांटता था। बताया जा रहा है कि वह मंगलवार को अपनी बाइक से टोहाना की ओर आ रहा था। इसी दौरान कैथल रोडवेज की एक बस बस स्टैुंड के अंदर जाने के लिए बाईपास पर मुड़ी तो धर्मपाल की बाइक उसकी चपेट मेें आ गई। हादसे में धर्मपाल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपकर जांच आरंभ कर दी है।