फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के चौथे आरोपी से 20 हजार बरामद, भेजा न्यायायिक हिरासत

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट के चौथे आरोपी से 20 हजार रुपये बरामद, भेजा हिरासत में
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो।
टोहाना। अनाज में आढ़ती व पूर्व डीजीपी यशपाल सिंघल के भाई के घर पिस्तौल के बल पर लाखों रुपये की डकैती मामले में बचे चौथे आरोपी देवेंद्र को पुलिस ने 12 दिन के पुलिस रिमांड के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने रिमांड के दौरान आरोपी से बीस हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस मामले में चारों आरोपियों को काबू कर चुकी है। जानकारी अनुसार 11 दिसंबर की सांय आरोपी कुलविंद्र अपने साथी देवेंद्र के साथ मिलकर दुकान के मुनीम बलराज व पल्लेदार रामनिवास के साथ मिलकर योजना के तहत पिस्तौल के बल पर लगभग पंद्रह लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया था। मामला हाई प्रोफाइल होने के चलते पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घटना के साजिशकर्ता मुनीम बलराज व रामनिवास को काबू कर रिमांड के बाद जेल भेज दिया था। पुलिस ने दोनो के कब्जे से दस-दस हजार रुपये की राशि उनके घर से बरामद की थी। बाकी बचे दोनों आरोपी देवेंद्र व कुलविंद्र की धरपकड़ के लिए टोहाना पुलिस की चार टीमें लगातार छापेमारी कर रही थी मामले में तीसरे आरोपी कुलविंद्र को पंजाब की संगरूर पुलिस ने काबू कर लिया था। उसके कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई पिस्तौल और गाड़ी के अलावा लूट की 6 लाख से ज्यादा रकम भी बरामद कर ली थी। मामले में चौथा आरोपी देवेंद्र फरार था जिसने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था पुलिस ने चौथे आरोपी को न्यायालय में पेश कर 12 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया, उससे बीस हजार रुपये बरामद किए है। पुलिस मामले के चारों आरोपियों को काबू कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें