फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार से मारपीट करने के आरोप में नौ नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदार से मारपीट करने के आरोप में नौ पर केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। गांव ललौदा में दुकानदार से गांव के ही लोगों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अमित कुमार ने बताया कि वह गंाव में पेंटर का कार्य करता है। बीती रात वह अपनी दुकान के बाहर खड़ा था इसी दौरान गांव का ही प्रवीण अपने साथियों सोनू, कुलदीप,सुमित, उमेद व अन्य के साथ आया और उस पर हमला कर दिया। लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें