फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनवाड़ी केन्द्र से चुराया हजारों का राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना। उपमंडल के गंाव समैण की आंगनबाड़ी में हजारों रुपये की कीमत का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। जिसके बाद आंगनबाड़ी वर्कर की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में आंगनबाड़ी वर्कर सुनीता शर्मा ने कहा कि वह जब रोजाना की तरह आंगनबाड़ी में आई तो उसने देखा कि आंगनबाड़ी का ताला टूटा हुआ था तथा उसका सारा सामान बिखरा हुआ था। सुनीता ने कहा कि आंगनवाड़ी से 14 टीन रिफाइंड तेल, 3 गैस सिलेंडर, 111 कि लोग्राम चीनी, 7 ग्लास व 15 कटोरी गायब मिले। जिसके बाद उसने मामले बारे में पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें