फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोप में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भट्टूकलां। गांव जाण्डवाला बागड़ में आपसी विवाद के कारण दोस्त को पीटकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने जाण्डवाला बागड़ निवासी दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से पुलिस ने उन्हें एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। थाना प्रभारी कपील कुमार ने बताया कि रविवार देर रात्री जाण्डवाला बागड़ निवासी करीब 26 वर्षीय बलजीत पुत्र दलीप की उसी के दोस्त ने आपसी विवाद की रंजिश को लेकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस हत्या के आरोप में जाण्डवाला बागड़ निवासी हनुमान उर्फ भानी व संजू को मंगलवार सांय गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को इन दोनों हत्यारोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस पूछताछ में हत्यारोपी भानी ने बताया कि कुछ दिन पहले बलजीत ने उसके साथ झगड़ा कर पीट दिया था। इसी रंजिश को लेकर उसने बलजीत की पिटाई की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें