अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। गांव ठरवा में शराब पीकर हुड़दंग करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। गांव ठरवा के बस स्टैंड पर एक व्यक्ति अंग्रेजी शराब पी रहा था और ललकारे मार रहा था कि जो पीते है वहीं जीते हैं। किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को पकड़ना चाहा तो बेकाबू युवक नेे बोतल को सड़क पर मारकर तोड़ दिया। पुलिस ने अन्य कर्मियों की मदद से उक्त व्यक्ति को काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने उसका नाम ठरवा निवासी महेंद्र बताया है।