फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने खाईं सल्फास की गोलियां, अस्पताल में तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद/रतिया। रतिया के गांव जाखनदादी में रहने वाले एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में सल्फास की गोलियां खा ली जिसके बाद मंगलवार सुबह रतिया के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय हरजिंदर निवासी गांव जाखनदादी ढाणी के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने उसके ससुरालियों पर पैसों की डिमांड व प्रताड़ना का आरोप लगाया। रतिया पुलिस ने मृतक के पिता सुखविंदर की शिकायत पर उसके ससुर गुरमेल निवासी मानसा सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अस्पताल परिसर में मृतक के परिजनों ने बताया कि 28 वर्षीय हरजिंदर अनाज मंडी में एक दुकान पर कार्य करता था। मृतक युवक के पिता सुखविंदर ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि मृतक हरजिंदर के संगवाडी जिला मानसा पंजाब निवासी उसका ससुर गुरमेल व अन्य ससुराल पक्ष के लोग अक्सर उससे दबाव बनाकर रुपये मांगते थे। रविवार को भी हरजिंदर का ससुर गुरमेल और उसके कुछ अन्य रिश्तेदार उसके जाखनदादी स्थित घर आए और हरजिंदर से पैसे मांगने लगे। आरोप है कि जब उसने पैसे देने से मना किया तो उस रात हरजिंदर को उसके ससुराल वालों द्वारा उसके घर में ही नहीं घुसने दिया और उससे झगड़ा किया जिसके चलते उसका बेटा हरजिंदर काफी परेशान हो गया । ससुराल पक्ष से प्रताड़ित होकर हरजिंदर ने जहरीला पदार्थ गटक लिया। इसके बाद उसने अपने भाई को सूचित किया कि उसने जहर खा लिया है जिसके बाद परिजन आनन-फानन में रतिया के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान उसने मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया। रतिया पुलिस ने शव कब्जे में लेकर फतेहाबाद के अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया । परिजनों के बयानों के आधार पर मृतक हरजिंदर के ससुर गुरमेल व अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है । तीन साल पहले हरजिंदर की शादी हुई थी और उसकी डेढ़ साल की एक बेटी भी है।
विज्ञापन

शहर थाना अध्यक्ष अवतार सिंह ने बताया मृतक युवक के पिता सुखविंदर सिंह के बयान पर मृतक युवक के ससुर गुरमेल व अन्य लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने और विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें