फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाणी में बैठकर शराब पी रहे थे तीन लोग, मालिक के आने पर बंदूक दिखाकर दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
ढाणी में शराब पीने से मना किया तो बंदूक दिखाकर दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। भूना के मोची रोड पर निर्माणाधीन ढाणी में तीन लोग आकर बैठ गए शराब पीने लगे। जब ढाणी के मालिक ने उन्हें वहां पर शराब पीने से रोका तो उन्होंने उसे बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर भागने लगे इसीब बीच उन्होंने उनमें से एक युवक को पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज करके पकड़े गये युवक से पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में हरपाल सिंह निवासी भूना ने बताया कि उसकी मोची रोड पर ढाणी है। उसने बताया कि वह ढाणी में एक नए मकान का निर्माण कर रहा है। उसने बताया कि उसकी ढाणी से 3-4 कट्टे सीमेंट के चोरी हो गए थे। इसके बाद वह ढाणी में निगरानी रखने लगे। बीती रात को करीब 12 बजे तीन लोग एक गाड़ी में सवार होकर वहां आए। इसके बाद उन्होंने नई ढाणी के एक कमरे में बैठकर शराब पीने लगे। उसके भाई ने उनको देखा तो उक्त युवक उनकी ओर बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर वहां से भागने लगे। जब उन्होंने उनका पीछा किया तो उनमें से एक युवक गिर गया और उसे उन्होंने पकड़ लिया, जबकि दो अन्य अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। बाद में ढाणी वासियों ने इसकी सूचना भूना पुलिस को दी। भूना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू कर लिया और उससे पूछताछ के बाद उसके साथियों को भी काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान भूना के वार्ड नंबर-7 निवासी सुरेश व काला और जांडली खुर्द निवासी रोहीराम के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी के खिलाफ अपराध की नीयत से घर में घुसने, जान से मारने की धमकी देने और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें