फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 हजार 400 नशीली गोलियों सहित युवक काबू, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। स्पेशल स्टाफ पुलिस ने भारी मात्रा में नशीली गोलियों सहित एक युवक को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डीएसपी जगदीश काजला ने बताया कि बुधवार दिन में स्पेशल स्टाफ की टीम एएसआई देवीलाल की टीम गांव सनियाना में मौजूद थी, इसी दौरान बस स्टैंड पर खड़े युवक जिसके पास बैग था। शक के आधार पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके बैग से दो प्रकार की कुल 11 हजार 400 नशे की गोलियां बरामद हुई। डीएसपी ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि वह यह गोलियां वह कुलां क्षेत्र में बेचने जा रहा था। आरोपी युवक की पहचान उकलाना निवासी प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि वीरवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा ताकि आरोपी को गोलियां सप्लाई करने वाले आरोपी को भी काबू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें