फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर नाबालिगा से किया रेप, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रतिया।
रतिया क्षेत्र के एक गांव में अपने नाना के घर पिछले कुछ समय से रह रही नाबालिग लड़की के साथ पंजाब के एक युवक द्वारा घर में घुसकर रेप करने का मामला सामने आया है। रेप करने वाला युवक भी इसी गांव में लड़की के नाना के पड़ोस में ही अपने नाना के घर आया हुआ था। जब रेप की बात लड़की ने परिजनों को बताई तो उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कार्यवाहक थानाध्यक्ष ओम प्रकाश, महिला अधिकारी शेजा रानी, चौकी इंचार्ज शीशपाल व सीन आफ क्राइम के इंचार्ज जोगिन्द्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नाबालिग लड़की के ब्यान दर्ज कर आरोपी युवक के खिलाफ रेप का केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। पुलिस को दिए बयानों में टोहाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग लड़की ने बताया कि वह पिछले कुछ सालों से अपने नाना के पास रतिया क्षेत्र के एक गंाव में रह रही है। वीरवार रात्रि जब वह नाना के घर सोई हुई थी तो उनके पड़ोस में रहने वाले एक परिवार की रिश्तेदारी में आया हुआ पंजाब के गांव दातेवास निवासी मानक उनके घर में घुस आया और जबरदस्ती उसके साथ गलत काम किया। जब उसने शोर मचाया तो वह भाग गया। बाद में इसकी जानकारी नाबालिग ने अपने परिजनों को दी। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें