अमर उजाला ब्यूरो
रतिया । फतेहाबाद रोड पर बाइक सवार दो युवक स्कूटी सवार युवती से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। युवती के पिता की शिकायत पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। रतिया निवासी रवि संदीप भारती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी बेटी श्रुतिका के साथ फतेहाबाद रोड पर अपने एक परिचित के पास किसी कार्य के लिए जा रहा था। भारती ने बताया कि वह स्वयं स्कूटी चला रहा था व उसकी बेटी श्रुतिका उसके पीछे बैठी थी व उसका मोबाइल भी उसके हाथ में था। रवि संदीप भारती ने बताया कि जैसे ही वह फतेहाबाद रोड स्थित ग्रामीण बैंक के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने उसकी बेटी के हाथ में पकडे़ मोबाइल को झपट लिया और तेज गति से फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।