अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना।
गांव से टोहाना में सामान लेने आई एक युवती का अपहरण कर लिया। टोहाना पुलिस ने युवती की मां की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में टोहाना के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी ब्यूटी पार्लर का कार्य करती है तथा दिन में वह टोहाना किसी कार्य से आई थी। लेकिन शाम तक वह घर नहीं पहुंची। युवती के पिता ने बताया कि शाम तक जब वह घर नहीं पहुंची तो उनको शक हुआ। उन्होंने युवती के मोबाइल पर कॉल की, लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा है। इसके बाद उन्होंने अपनी रिश्तेदारी व टोहाना में कई स्थानों पर तलाशी की, लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चल पाया है। लड़की की मां ने शक जताया कि कोई व्यक्ति उसकी बेटी का अपहरण करके ले गया है।