फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख की कीमत की 110 ग्राम हेरोइन सहित सिरसा के तीन 3 युवक मेहूवाला से काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। सीआईए पुलिस ने रविवार देर रात भट्टू थाना क्षेत्र के गांव मेहूवाला के पास से तीन युवकों को 110 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। भट्टू थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत तीन लाख से अधिक की बताई जा रही है।
विज्ञापन

डीएसपी उमेद सिंह ने बताया कि बीती रात सीआईए पुलिस की टीम एएसआई भजनलाल के नेतृत्व में गश्त के दौरान गांव मेहूवाला से खैरमपुर जा रही थी। इसी दौरान सामने से तीन युवक आते हुए दिखाई दिए जो पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने लगे। शक के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को काबू कर उनकी तलाशी ली तो तीनों युवकों के पास से कुल 110 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए युवकों की पहचान सिरसा के गांव जोधका निवासी विकास, गांव चाहरवाला निवासी राहुल व रणधीर के रूप में हुई है। इन आरोपियों में से विकास व राहुल के पास से 40-40 ग्राम तथा रणधीर के पास से 30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांव मेहूवाला निवासी जगतपाल उन्हें उक्त हेरोइन दिलाकर लाया था। पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है, आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया गया जहां उन्हें से कोर्ट ने आरोपी विकास को दो दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया जबकि दो अन्यों को हिसार जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें