फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में डूबे दूसरे भाई हरप्रीत का शव भी हुआ बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर में डूबे दूसरे भाई हरप्रीत का भी शव बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रतिया।
पिछले दिनों गांव रोजावाली के पास भाखड़ा नहर में बह गए दो भाईयों में से छोटे भाई हरप्रीत का शव भी मंगलवार को पंजाब के फतेहपुर हेड के पास से मिल गया। पुलिस ने पंजाब के सरदूलगढ़ के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। इससे पूर्व हरप्रीत के बड़े भाई शगुनप्रीत का शव भी भाखड़ा में नंगल गांव के पास से मिल गया था। ज्ञात रहे कि गांव ब्राहमणवाला के 25 वर्षीय शगुनप्रीत पुत्र तेजा सिंह का पिछले कई दिनों से अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था और उसकी पत्नी अपने मायके में रह रही थी। शगुनप्रीत की शादी करीब 6 माह पहले पंजाब के भिखी के गांव समाहा ही हुई थी और शादी के पश्चात ही काफी विवाद हो गया और यह विवाद महिला थाने में भी पहुंच गया था। हादसे से एक दिन पहले शगुनप्रीत एक दिन पहले ही अपनी पत्नी को लेने अपने ससुराल गांव समाहा जिला मानसा में गया था, लेकिन वहां उसके ससुराल परिवार के लोगों ने उसकी पत्नी को उसके साथ नहीं भेजा, बल्कि उसके साथ दुर्व्यवहार किया था। बताया जाता है कि इस बात को लेकर शगुनप्रीत खफा हो गया था और भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी थी। उसे बचाने के लिए उसके छोटे भाई हरप्रीत ने भी नहर में छलांग लगा दी और दोनों ही नहर में डूब गए। दोनों को ही तैरना नहीं आता था। शुक्रवार को शगुनप्रीत का शव नंगल हैड के पास मिल गया था व पुलिस ने तेजा सिंह के ब्यानों पर शगुनप्रीत की पत्नी राजबीर कौर, साला जस्सा सिंह, ससुर केसर सिंह व सास पम्मी बाई के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया था। हरप्रीत के शव को गांववासी व पुलिस पिछले 4 दिनों से ढूंढ रहे थे। मंगलवार को हरप्रीत का शव पंजाब के फतेहपुर हैड से बरामद हुआ। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें