अमर उजाला ब्यूरो
भट्टूकलां। गांव भट्टूकलां मेें शुक्रवार रात चोरों ने एक घर से जेवरात व घरेलू सामान चुरा लिया। भट्टू में किराए के मकान में रह रहे मिस्त्री नरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह होली के अवसर पर अपने गांव छानी (राजस्थान) में गया हुआ था। शनिवार सुबह उसको किसी ने सूचना दी कि उसके घर का ताला टूटा हुआ है। जिस पर उसने गांव से आकर देखा तो उसका सामान बिखरा हुआ था। वहीं अलमारी का ताला टूटा हुआ था। जिसमें उसके सोने की बाली व पांच हजार रुपये नकदी गायब मिली। घर में रखा उसका फ्रीज व अन्य घरेलू सामान भी गायब मिला। जिसकी सूचना उसने पुलिस को दी। उसने पुलिस को बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व भी उसके घर से चोरी हुई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की।