फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची की हत्या के बाद कमाना पहुंची सुनीता दुग्गल, पीड़ित परिवार से जताई संवेदना

विज्ञापन
विज्ञापन
कमाना पहुंची सुनीता दुग्गल, पीड़ित परिवार से जताई संवेदना
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
रतिया।
गांव कमाना में बच्ची की हुई हत्या के मामले को लेकर हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल गांव कमाना में पीड़ित परिवार के घर पहुंची। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और उक्त बच्ची को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। चेयरपर्सन ने पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल का दौरा भी किया और विशेषकर जिस जोहड़ में बच्ची की लाश मिली, उसका भी निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि वे इस मामले का जल्द से जल्द पटाक्षेप करें और शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार करें। उन्होंने कहा कि कोई भी दोषी व्यक्ति इस मामले में बचना नहीं चाहिए और पारदर्शिता से इस मामले की जांच करें। उन्होंने गांव में गठित कमेटी को भी इस मामले में सहयोग देने का आह्वान किया और कहा कि इस मामले में ग्रामीणों का सहयोग बहुत जरूरी है।

22एफटीबीपी21 : रतिया के गांव कमाना में वारदात स्थल का दौरा करती भाजपा नेत्री सुनीता दुग्गल ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें