एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 39 हजार
अमर उजाला ब्यूरो
जाखल । जाखल में दो युवक एक ग्रामीण का धोखे से एटीएम कार्ड बदलकर ले गए और उसके खाते से 39 हजार रुपये निकलवा लिए। जाखल पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सुनील कुमार निवासी साधनवास ने बताया कि वह जाखल के एक्सिस बैंक के एटीएम से रुपये निकलवाने आया था। इसी दौरान दो अज्ञात युवक वहां आए और धोखे से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। उक्त लोगों ने जो एटीएम कार्ड दिया था वह एसबीआई बैंक था और उस पर नवीन कुमार का नाम है, जो ब्लॉक हो चुका है। आरोप है कि कुछ ही देर बाद उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि उसके खाते से 39 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं।