फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड बनाने वाले कर्मचारियों पर हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भूना।
खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में आधार कार्ड बनाने वाले कर्मचारी के सिर में पत्थर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में दाखिल करवाया गया है। जहां उसको चिकित्सकों ने फतेहाबाद रैफर कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आधार कार्ड बनाने वाले कर्मचारी सोनू वीरवार की सुबह कार्यालय में आधार कार्ड बनाने का कार्य कर रहे थे। कार्यालय के बाहर आवेदन कर्ताओं की अधिक भीड लगी हुई थी। जिसमें से भूना के दो युवकों ने उनका आधार कार्ड बनाने से संबंधित दस्तावेज पहले जमा करवाने के लिए अड़ गए। लेकिन कर्मचारी ने नंबर अनुसार कार्यालय में प्रवेश के लिए कहा तो दो युवकों ने पत्थरों से आधार कार्ड बनाने वाले कर्मचारियों पर हमला बोल दिया। परंतु जैसे ही बीडीपीओ कार्यालय के कर्मचारी दौड़कर मौके पर पहुंचे तो दोनों हमलावर घटना स्थल से फरार हो गए। पटवारी देसराज कंबोज आदि ने घायल सोनू को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य कें द्र भूना में दाखिल करवाया। मगर सिर में अधिक चोट लगने के कारण उसे फतेहाबाद रैफर कर दिया गया है। पुलिस बीट इंचार्ज महेंद्र सिंह ने बताया घायल कर्मचारी के ब्यान फतेहाबाद से लेने के लिए टीम गई हुई है। ब्यान के आधार पर हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें