रेलवे स्टेशन से अज्ञात का शव बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
जाखल। रेलवे परिसर में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। रेलवे पुलिस के एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि रेलवे परिसर में बने माल गोदाम पर एक 55-60 वर्षीय व्यक्ति के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने मामले की जांच की तो पाया कि मृतक जिसका सांवला रंग है व गोल चेहरा है व स्वैटर पहने हुए था। मृतक के बारे में आस-पास के लोगों से पूछताछ की तो उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। उन्होंने बताया कि मामले में इत्तफाकिया मौत के तहत कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर उसे टोहाना के शव गृह में रखवाया गया है।