फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतिया में दो स्थानों से किशोरियों को भगा ले गए युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रतिया।
रतिया क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर 2 नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसला कर ले जाने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर पुलिस ने नामित युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश आरंभ कर दी है। शहर के वार्ड नं. 4 के एक पीड़ित पिता ने शहर के वार्ड नंबर-5 के ही बब्बी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उक्त युवक रात को उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसला कर ले गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि हालांकि उन्होंने अपने स्तर पर अपनी बेटी की काफी तलाश की, लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चला। इसी तरह गांव बादलगढ़ के एक पीड़ित युवक ने गांव के ही अमरजीत उर्फ अम्बी पर उसकी नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर ले जाने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि उक्त युवक गत दिवस उसकी बेटी को घर से ही बहला-फुसला कर ले गया और कहीं भी उसका पता नहीं चला। इसी तरह एक अन्य मामले में शहर के वार्ड नंबर- 15 से एक युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। वार्ड नंबर-15 के भोला ङ्क्षसह ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी 18 वर्षीय बेटी को बहला-फुसला कर ले गया है। पुलिस ने इस मामले को लेकर भी शिकायत दर्ज करते हुए तलाश आरम्भ कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें