फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, एक गम्भीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक युवक की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
भट्टूकलां।
चौपटा मार्ग पर गिगोरानी नहर के पास मंगलवार प्रात: सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार रुपाणा निवासी विकास पुत्र भूपपाल व सुमित पुत्र कृष्ण अपने बाइक पर सवार होकर भट्टूकलां आ रहे थे कि गिगोरानी माइनर के पास तेल टैंकर को पास कर रहे थे कि सामने से एक ट्रॉला आ गया। जिस पर उनका बाइक दोनों के बीच में दुर्घटना ग्रस्त हो गया। इस हादसे में विकास करीब 18 वर्षीय की मौत हो गई, जबकि सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को भट्टूकलां के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लाया गया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद तेल टैंकर चालक टैंकर लेकर भाग गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया और आगामी कार्यवाही शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें