फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार तीन युवकों ने कार चालक पर चलाई गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
भट्टूकलां। गांव सिरढ़ान निवासी एक युवक पर अज्ञात लोगों ने चलती गाड़ी पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में वह बाल-बाल बचा। सिरढ़ान निवासी कौरसिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी का कार्य करता है। सोमवार सायं वह अपनी कार लेकर किसी कार्य के लिए गांव बनावाली में गया हुआ था। देर सायं वह कार में सवार होकर वाया किरढ़ान होते हुए अपने गांव सिरढ़ान जा रहा था। रास्ते में पहुंचा तो पीछे से बाइक सवार तीन युवक आए और उन्होंने कार के आगे बाइक लगाकर उसका रास्ता रोक लिया। शिकायतकर्ता ने कहा कि एक युवक ने उसे जान से मारने की नियत से पिस्तौल निकाल कर फायर कर दिया। गोली कार के बोनट पर लगी। फायरिंग होते ही वह कार को पीछे चलाने लगा। कुछ दूर पीछे चलते ही कार सड़क से नीचे उतर कर बंद हो गई। फिर वह पैदल ही एक ढ़ाणी की तरफ भागने लगा। दो हमलावर भी उसके पीछे भागे और उस पर दो फायर किए। इस फायरिंग के बाद हमलावर वापस सड़क पर आ गए। वहां से उन्होंने एक राहगीर से स्कूटर छीना और भाग गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीत दंड संहिता की धारा 307, 341, 392, 25, 34, 54 के तहत मामला दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें