फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के करोड़ों रुपये हड़पकर व्यापारी हो गए फरार, पीड़ित पहुंचे एसपी दरबार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव चिंदड़ में गांव के ही दो भाइयों द्वारा किसानों के करोड़ों रुपये लेकर भागने का मामला सामने आया है। दर्जनों ग्रामीण एसपी से मिले व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी को ज्ञापन देकर गांव चिंदड़ निवासी महेंद्र, कृष्ण, नाथू, हरिश सिंह, रामसिंह, भूप सिंह, मंगतराम, रामचंद्र, मंगतराम, रामचंद्र, सुभाष, बहादुर, राधेश्याम सहित करीब 54 किसानों ने बताया कि उनके कृष्ण व उसके भाई भगवान निवासी चिंदड़, उनकी बहन लिछमा, जीजा जोगेंद्र निवासी चंद्रावल व गांव चिंदड़ के विष्णु और देवीलाल ने आदि ने गांव में कृष्ण बीज भंडार के नाम से दुकान खोल रखी थी। उक्त लोगों ने गांव के किसानों से कहा था कि वह उनकी फसल उनको बेचा करें और अगर वह उनके पास रुपये भी जमा करवाएंगे तो वह उनको ब्याज भी देंगे। विश्वास के चलते गांव के अनेक किसान उक्त लोगों को अपनी फसल बेचते रहे। यही नहीं फसल के अलावा दूध आदि बेचकर भी रुपये उक्त फर्म में जमा करवाते रहे। ग्रामीणों को विश्वास में लेने के लिए 5-6 सालों तक उक्त लोगों का व्यवहार ठीक रहा और वह सही लेनदेन करते रहे। लेकिन पिछले तीन सालों से उक्त लोग किसानों को लालच देकर उनके रुपये व फसल अपने पास रखने लगे। उपरोक्त लोगों के पास किसानों का तीन सालों का करीब 3-4 करोड़ रुपये जमा था। इन रुपयों से उक्त आरोपियों ने अपने बच्चों व अपने नाम जमीन जायदाद खरीद ली। इस मामले की मुख्य सूत्रधार लिछमा है और वह अपने पति के साथ काफी रुपया जायदाद में लगा चुकी है। जब उन्होंने उक्त लोगों से 23 मई 2019 को तीन साल की फसल का रुपया मांगा तो उक्त लोगों ने टाल मटोल करके एक दो दिन में रुपये देने की बात कही। 24 जून को उनको पता चला कि कृष्ण, भगवानदास, विष्णु और देवीलाल घर का सारा सामान लेकर फरार हो गए। उन्होंने कहा कि लिछमा ने ही उक्त लोगों को कहीं छिपा रखा है और अब लिछमा उनसे कह रही है कि उन्होंने गांव में फर्जी फर्म बना रखी थी और तुम लोग हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। यह लोग अपनी ऊंची पहुंच की बात करके उनको धमकाने में लगे रहते हैं। ग्रामीणों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें