फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कंडक्टर पर जानलेवा हमला, अधमरा कर हुए फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। हरियाणा रोडवेज की फतेहाबाद डिपो की चंडीगढ़ से फतेहाबाद लौट रही बस के परिचालक पर शुक्रवार देर रात रतिया के नए बस स्टैंड पर आधा दर्जन युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। युवक काफी देर तक परिचालक की पिटाई करते रहे और उसे अधमरा कर फेंक कर फरार हो गए। बाद में लोगों ने परिचालक को रतिया के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां पर पुलिस ने बयान लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयानों में अहलीसर निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह हरियाणा रोडवेज में परिचालक है और शुक्रवार को दोपहर चंडीगढ़ से फतेहाबाद के लिए अपने ड्राइवर विनोद कुमार के साथ बस लेकर चला था। सुरेंद्र ने बताया कि जब वह 6:45 बजे कुलां के पास पहुंचा तो वहां से एक महिला बस में सवार हो गई। उसने टिकट के लिए पूछा तो महिला ने नथवान उतरने को कहा, जबकि बस का वहां स्टॉप नहीं था। इसलिए उसने महिला को रतिया उतरने को कहा मगर महिला ने टिकट नहीं ली। उसने मानवता के नाते नथवान में महिला को उतार दिया। आरोप है कि महिला ने उसे देख लेने की धमकी दी। परिचालक सुरेंद्र के अनुसार जब वह बस लेकर रतिया के बस स्टैंड पर पहुंचे तो वहां पर पहले से ही एक स्विफ्ट गाड़ी में सवार पांच लोगों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और उसकी पिटाई करते रहे। जब लोग उसे छुड़वाने आए तो उसे वह घायल कर फरार हो गए। लोगों ने उसे उपचार के लिए रतिया के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने घायल कंडक्टर के बयान लेकर मामले की जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें