फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े में महिला सहित 4 घायल, अस्पताल में करवाया भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। वार्ड नंबर- 17 में झगड़े में एक ही परिवार के 4 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए रतिया के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उपचाराधीनों में बबीता, गोपाल, रीतिक व अंकित शामिल हैं। उपचाराधीन महिला ने अपने देवर हरपाल, गोरा व राहुल आदि पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए बताया कि उसके देवर ने उसके पति को कुछ सामान दिया था जो कि आगे सप्लाई नहीं किया था। इसी रंजिश के चलते रात को उन्होंने आकर पति के साथ झगड़ा किया और हाथापाई पर उतर आए। आरोप लगाया कि जब वह तथा उसके बेटे बीच-बचाव करने आए तो इन लोगों ने लोहे के औजार से चोट मार दी और बच्चों को भी घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी और बयान दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें