फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बदलकर खाते से निकाले 25 हजार, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 25 हजार, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। भूना के गांव ढाणी सांचला के एक व्यक्ति से उसका एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 25 हजार की नगदी निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में सांचला निवासी जयसिंह ने बताया कि बीते 11 नवंबर को वह किसी काम से भूना आया हुआ था। इसी दौरान व एसबीआई के एटीएम से अपने खाते की स्टेटमेंट निकलवाने के लिए गया था। आरोप है कि इसी दौरान वहां पहले से मौजूद दो युवकों ने चालाकी से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और उसके खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी रमेश किरमारा ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है, पूरे मामले की जांच कर की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें