अमर उजाला ब्यूरो
भूना।
भूना क्षेत्र में 9 वर्ष की बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने पर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए महिला थाना फतेहाबाद में मामले को ट्रांसफर किया है। जानकारी के अनुसार 9 वर्षीय बच्ची अपने घर पर जा रही थी तो पड़ोसी युवक ने उसको मोबाइल नंबर दे दिया और उसके साथ अश्लील हरकतें की। जिसको लोगों ने देख लिया तो उसे मौके पर पकड़कर उसकी धुनाई की। पुलिस शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बेटी दुकान से सब्जी लेकर घर आ रही थी तो एक युवक ने उसको अपना मोबाइल नंबर देकर अश्लील हरकत करने की कोशिश की। लेकिन जब उसे मौके पर देख लिया तो वह भाग गया। थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि मामला नाबालिग बच्ची के साथ होने के कारण महिला थाना अध्यक्ष को जांच सौंपी गई है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।