फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दो दुकानों पर बोला धावा, एक दुकान से चुराई नकदी व पुराने मोबाइल तो दूसरे से उड़ाए दस मुर्गे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रतिया।
गाबड़ सिटी के पास अज्ञात चोरों ने मोबाइल की दुकान के ताले तोड़कर हजारों रुपये की नकदी व मोबाइल चोरी कर ली। अज्ञात चोरों ने जयदुर्गा मोबाइल की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देने के अलावा साथ लगती एक अन्य चिकन कॉर्नर की गाड़ी से करीब 10 मुर्गे भी चुरा कर ले गए। उपरोक्त चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच आरंभ कर दी। गाबड़ सिटी के सामने जय दुर्गा मोबाइल की दुकान करने वाले सुशील कुमार ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार रात को वह अपनी दुकान को मंगल को घर चला गया था और बुधवार सुबह जब दुकान पर आया तो उसकी दुकान के ताले टूटे हुए थे। उन्होंने बताया कि अज्ञात चोरों ने उसकी दुकान के ताले तोड़कर दुकान में रखी 5 हजार रुपये की नकदी के अलावा कुछ पुराने मोबाइल चुराकर ले गए। इसके साथ-साथ पड़ोस में स्थित दावत चिकन कॉर्नर के मालिक संजय कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी दुकान के नजदीक बनी चारदीवारी में उनकी गाड़ी में से अज्ञात चोर 10 मुर्गे चोरी करके ले गए। पुलिस ने बयान दर्ज कर तलाश आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें