फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी खरीदने गई महिला का पर्स छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। बाजार में सब्जी खरीदने के लिए गई महिला का पर्स चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित के पिता ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में रामनगर निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी बेटी इताक्षी ने बताया कि घरेलू सामान एवं सब्जी खरीदने के लिए स्कूटी पर बाजार गई थी। वह स्कूटी पर पर्स रखकर सामान खरीद रही थी, जब वह सामान लेने के बाद स्कूटी की तरफ गई तो उसने देखा कि स्कूटी से पर्स गायब था। जिसके बाद उसने आसपास में देखा तो कोई सुराग नहीं लग पाया। जिसके बाद लड़की के पिता ने पुलिस को शिकायत दी कि पर्स में 3800 रुपये नकदी एवं एक मोबाइल भी था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें