वाल्मीकि चौक कार तोड़फोड़ मामले में दो काबू
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। वाल्मीकि चौक में गाड़ियों की तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फतेहाबाद शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र कंबोज ने बताया कि गत दिवस वाल्मीकि चौक में रात को कुछ युवकों ने 4 गाड़ियों को निशाना बनाते उनमें तोड़फोड़ की थी। वाल्मीकि चौक निवासी सोमदत्त की शिकायत पर चिंटू व खली निवासी बीघड़ रोड व कुछ अन्य लोगों पर केस दर्ज किया था। पुलिस इस मामले में चिंटू व उसके एक और साथी को पहले की काबू कर चुकी है। शुक्रवार को इस मामले में दो अन्य आरोपी खली व अजय को काबू किया गया है।