फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक झगड़े में तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पारिवारिक झगड़े में तीन लोग घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। शहर के वार्ड-12 में हुए पारिवारिक झगड़े में 2 भाइयों सहित 3 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए रतिया के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उपचाराधीनों में वार्ड नंबर-12 के विक्रमजीत व उसके भाई विक्की के अलावा उसका ताऊ सतवीर सिंह शामिल हैं। घायल विक्रम ने बताया कि कल रात्रि को उसका पिता उसके चाचा रघुवीर व दलबीर के साथ उनके घर में बैठे थे और इस दौरान उन्होंने आपस में शराब का सेवन भी किया था। उन्होंने बताया कि जब वह अपने पिता को लेने के लिए अपने चाचा के घर गए तो इस दौरान उनके दोनों चाचा ने उनके साथ जान-बूझ कर ही विवाद कर लिया और कुछ समय पश्चात उक्त दोनों ही उनके घर में आ गए। आरोप लगाया कि उन्होंने आते ही उनके घर खड़े ताऊ सतवीर के साथ हाथापाई शुरू कर दी। जब बीच-बचाव किया तो लाठियों से ही उन पर भी हमला कर दिया। शोर मचाए जाने के पश्चात आस-पड़ोस के लोगों ने ही बीच-बचाव किया और उन्होंने ही अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने घायलों के बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें