अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
मामले कहासुनी के बाद गांव कारियां के सरपंच पर अज्ञात युवकों ने ईंट-पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया। घटना गांव खुंबर के पास हुई है। हमले में सरपंच के सिर, हाथ, पैर, छाती और कमर में गहरी चोट आई। बाद में राहगीरों ने सरपंच के रिश्तेदारों को सूचना दी और एंबुलेंस मंगवाकर घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सरपंच को हिसार रेफर कर दिया। सरपंच के चचेरे भाई राजीव ने बताया कि सरपंच के बाइक की खुम्बर गांव के पास चेन उतर गई थी। वे चेन चढ़ाने की कोशिश कर रहे थे, इस दौरान एक युवक से उनकी कहासुनी हो गई। बाद में उसने अपने 3 अन्य साथियों के साथ मिलकर सरपंच पर हमला कर दिया। पास में ही सब्जी का काम करने वाले युवक ने इसकी सूचना हमें दी। बाद में गंभीरावस्था में सरपंच को नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां से उसे हिसार रैफर कर दिया गया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई। पुलिस ने सरपंच और आसपास के लोगों के बयान लेकर मामले की जांच आरंभ कर दी है।