फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूना के गांव से लापता हुई थी युवती, मिलने पर खोला ये राज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
भूना के एक गांव से 14 जनवरी को गायब हुई युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया। युवती का मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया तो उसने शेखुपुर दड़ौली निवासी युवक पर रेप करने का आरोप लगाया है। युवती ने बयानों में कहा कि युवक उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ चंडीगढ़ ले गया था और उससे रेप किया। भूना पुलिस ने युवती के बयानों पर आरोपी युवक के खिलाफ रेप की धारा जोड़ दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, भूना के एक गांव के व्यक्ति ने 16 फरवरी को भूना थाने में शिकायत देकर बताया था कि उसकी 20 वर्षीय बेटी 14 फरवरी को खाना खाकर घर में ही सोई थी। इसके बाद सुबह जब वह उठे तो उनकी बेटी गायब थी। पुलिस ने युवती के लापता होने का मामला दर्ज किया था। बाद में पुलिस ने युवती को बरामद किया और उसके मजिस्ट्रेट के समक्ष ब्यान करवाए। यहां पर अपने बयानों में युवती ने बताया कि शेखुपुर दड़ौली निवासी प्रवीन उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। वह उसे शादी का झांसा देकर चंडीगढ़ ले गया और यहां पर एक होटल में उससे जबरन रेप किया। बाद में उसने शादी से भी इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने युवती का मेडिकल करवाकर प्रवीन के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें