फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध की डेयरी का ताला तोड़कर चुराए हजारों

विज्ञापन
विज्ञापन
डेयरी का ताला तोड़ 15 हजार रुपये चुराए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। भूना के खैरी चौक पर एक डेयरी का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये की नकदी चुरा ली। भूना पुलिस ने डेयरी मालिक की शिकायत पर अज्ञात लोगों पर चोरी का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में दारा सिंह निवासी भूना ने बताया कि उसकी खैरी चौक पर बाबा राणाधीर दुग्ध डेयरी के नाम से डेयरी है। उसने बताया कि रात को वह डेयरी बंद करके गया था। पीछे से चोरों ने डेयरी का ताला तोड़कर गल्ले से 15 हजार रुपये की नकदी चुरा ली। सुबह जब वह आया तो डेयरी का ताला टूटा हुआ था और गल्ले से नकदी गायब थी। पुलिस ने अज्ञात लोगों पर चोरी का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें