कार का शीशा तोड़कर नकदी और आभूषण उड़ाए
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। बलियाला हैड पर घूमने के लिए गए एक युवक की कार से शीशा तोड़कर अज्ञात चोरों ने हजारों की नकदी, सोने की अंगुठियां व कुछ सामान चोरी कर लिया। जिसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस को दे दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तोड़फोड़ व चोरी का केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पानीपत के सेक्टर-13 निवासी धीरज मनचंदा ने बताया कि वह बलियाला हैड पर गया हुआ था। उसने अपनी कार को साइड में खड़ा किया हुआ था। जब वह वापिस कार में गया तो उसने देखा कि कार का शीशा टूटा हुआ था। कार में रखा लेडीज पर्स भी गायब था। उसने बताया कि पर्स में 6 हजार की नकदी, दो सोने की अंगुठियां व बच्चों का कुछ सामान रखा हुआ था, जो गायब मिला है। जिसके बाद उसने मामले की शिकायत शहर पुलिस को दे दी है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।