फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी में हो रही थी शराब की तस्करी, पुलिस ने 1776 बोतल की बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध शराब की 1776 बोतल के साथ एक आरोपी काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। फतेहाबाद पुलिस ने नाकाबन्दी के दौरान एक गाड़ी में भर कर ले जाई जा रही 1776 बोतल अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एएसआई जगदीश कुमार ने बताया कि वह अपनी पुलिस टीम के साथ भट्टू से खाराखेड़ी रोड पर गांव चिन्दड़ के पास नाकाबन्दी की हुई थी। उसी दौरान एक गाड़ी भट्टू की तरफ से आती दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया तो गाड़ी चालक पुलिस को देखकर गाड़ी वापस मोड़ने लगा। वापस मोड़ते समय गाड़ी बंद हो गई। इसी दौरान पुलिस ने गाड़ी चालक दयालदास को काबू करके उसकी गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी से 1776 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें