फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतिया के गांव अहरवां के पास ट्राली से टकराई बाइक, दो की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्राली से टकराई बाइक, दो की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद ।
रतिया के गांव अहरवां के पास बीती रात हुए ट्राली और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत होने का समाचार है। इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया। घटना शनिवार देर रात की बताई गई है। हादसा होते ही आसपास के लोगों ने बाइक सवार लोगों को संभाला तो एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो चुकी थी जबकि दूसरे व्यक्ति ने अग्रोहा मेडिकल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। पुलिस ने रविवार सुबह दोनों मृतकों के शवों का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मृतकों की पहचान गांव अहरवां निवासी जोगासिंह (52) अपने साथी मंगा सिंह के साथ गांव जांडवाला में लकड़ियां लेने गए थे। गांव जांडवाला में उन्होंने लकड़ियां एक ट्राली में लोड करवा दी और खुद बाइक पर ट्राली के पीछे-पीछे चलने लगे। बताया गया है कि इस दौरान ट्राली से कुछ लकड़ियां गिर गईं, जिसके चलते पीछे आ रही बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक पीछे से ट्राली से ही आ टकराया। इस हादसे में बाइक चला रहे जोगा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठे मंगा सिंह को आसपास के लोगों ने उपचार के लिए भेजा ही रहे थे कि इसी दौरान एक अन्य कार भी ट्राली से आ टकराई और उसका चालक भी घायल हो गया। लोगों ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया लेकिन उसकी गंभीर हालत के चलते मंगा सिंह को अग्रोहा मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां देर रात को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को दोनों शवों का फतेहाबाद के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया और इसके बाद परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए शव सौंप दिए। मृतकों के परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने 174 के तहत कार्यवाही की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें