रतिया। टिब्बा कॉलोनी में हुई चोरी के मामले में गिरफ्तार किए गए दो युवकों तरुण व जगतपाल ने रिमांड के दौरान टिब्बी निवासी हरनाम मेहता के घर में भी चोरी करने की बात बात कबूली व पुलिस ने गिरफ्तार दोनों युवकों की निशानदेही पर हरनाम के घर चोरी हुए 10 चांदी के सिक्के, हाथ घड़ी, कैमरा, 10 हजार रुपये नकद सहित चोरी में इस्तेमाल पेचकश व अन्य हथियार भी बरामद कर लिए हैं। वीरवार को रिमांड अवधि खत्म होने के बाद उन्हें जेल भेज दिया। ज्ञात रहे कि जगतपाल व तरुण को टिब्बा कॉलोनी निवासी राजकुमार ने उसके घर में चोरी करते हुए पकड़ लिया था और पुलिस के हवाले कर दिया था। रिमांड के दौरान दोनों ने हरनाम के घर चोरी करने की बात भी कबूली। पुलिस ने 10 चांदी के सिक्के, हाथ घड़ी, कैमरा, 10 हजार रुपये नकद सहित चोरी में इस्तेमाल पेचकश व अन्य हथियार भी बरामद कर लिए व रिमांड अवधि खत्म होने के बाद उन्हें हिसार जेल भेज दिया।