फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर विवाहिता से बलात्कार, पति के दोस्त पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर विवाहिता से बलात्कार, पति के दोस्त पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद । जिले के एक गांव में एक व्यक्ति द्वारा अपने दोस्त के घर में घुसकर उसकी पत्नी के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इसके बारे में अपने पति को बताया जिसके बाद पीड़िता ने महिला थाने में इस बाबत शिकायत दी। महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की पहचान सुभाष के रूप में हुई है। महिला थाने में दी शिकायत में पीड़िता विवाहिता ने बताया कि उसका पति राजमिस्त्री है। कल उसका पति काम के लिए रतिया गया हुआ था और वह घर में अकेली थी। उसे अकेला पाकर उसके पति को दोस्त सुभाष उसके घर में घुस आया और उससे जबरन रेप किया तथा उसे जान से मारने की धमकी दी। रात को जब उसका पति घर आया तो उसने सारी आपबीती अपने पति को बताई। उसके पति ने उसे नागरिक हस्पताल में भर्ती करवाया। मामले की सूचना पाते ही पुलिस अस्पताल में पहुंच गई और महिला के बयान लिए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर सुभाष के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। इसकी पुष्टि करते हुए महिला थाना प्रभारी बिमला देवी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें