फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल के बाहर गाड़ी पर फायर कर तोड़ा शीशा व मोबाइल, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना। रतिया रोड स्थित एक होटल के बाद मामूली कहासुनी को लेकर एक युवक ने प्रेम नगर निवासी व्यक्ति की गाड़ी पर फायर कर उसका शीशा तथा मोबाइल तोड़ दिया व हवाई फायर किए और युवक से मारपीट भी की गई। पुलिस को दी शिकायत में प्रेमनगर निवासी रवि कुमार ने बताया कि वह होटल में जाकर खाना खा रहा था कि उसी समय भाटिया नगर निवासी कर्मबीर उर्फ कर्ण सिंह के साथ उसकी किसी बात पर कहासुनी हो गई। जिस पर कर्मवीर ने अपना रिवाल्वर निकालकर उसकी गाड़ी आई-20 के शीशे पर फायर के बाद हवाई फायर किए। जिसके एक फायर उसके हाथ में लिए मोबाइल पर किया। जिससे उसकी कार का शीशा व मोबाइल टूट गया। यही नहीं आरोपी ने उससे मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। उसने 100 नंबर पर काल करके पुलिस को मौके पर बुलाया, इस दौरान आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने रवि की शिकायत पर कर्मबीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें