फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान लेने के बहाने गल्ले से उड़ाए हजारों

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना।
हिसार रोड स्थित नागरिक अस्पताल के सामने सामान लेने के बहाने कुछ लोगों द्वारा हजारों रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। उक्त दुकानदार द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा इस मामले में पुलिस ने सोनू को गिरफ्तार किया है, जिसे शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नागरिक अस्पताल के सामने गुप्ता कॉलोनी निवासी राजेंद्र की करियाने की दुकान है। दोपहर लगभग 1 बजे दो युवक आए और चीनी लेने की बात कहने लगे जैसे ही दुकानदार सामान लेने के लिए के लिए गया तो एक नए उसे बातों में लगा लिया तथा दूसरे ने उसके गल्लेे से लगभग 6000 रुपये निकाल लिए, जिसके बाद दुकानदार ने शोर मचाया तो वहां मौजूद लोगों ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस जांच में जुट गई है। इस बारे में थाना शहर प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि उनके पास चोरी की शिकायत आई थी जिस पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें