फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक व युवती की मारपीट का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दो पर किया केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक व युवती की मारपीट का
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने पर केस दर्ज
फतेहाबाद। गांव गिल्लाखेड़ा में एक युवती व युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सदर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। ज्ञात रहे कि सोशल मीडिया पर गांव गिल्लाखेड़ा पर एक युवती व युवक से मारपीट का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में गांव के लोगों ने पहले युवती व युवक को एक कमरे से बाहर निकाला तथा पहले युवती तथा बाद में युवक से मारपीट की। यही नहीं युवक को छुड़वाने आए एक व्यक्ति को भी ग्रामीणों ने धुन दिया था। इस संबंध में अब पीड़िता की शिकायत पर सदर पुलिस ने दो युवकों राजेन्द्र व विनोद के खिलाफ अपराध की नीयत से रास्ता रोककर मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें